भारतीय संस्कृति पर निबंध Essay on Indian Culture in Hindi

आज हम भारतीय संस्कृति पर निबंध पढ़ेंगे। आप Essay on Indian Culture in Hindi को ध्यान से और मन लगाकर पढ़ें और समझें। यहां पर दिया गया निबंध कक्षा (For Class) 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त हैं।

Essay on Indian Culture in Hindi

भारतीय संस्कृति पर निबंध Essay on Indian Culture in Hindi

सुसंस्कृत और मूल्यों पर आधारित परिवार और समाज का निर्माण करने के संदर्भ में भारतीय विश्वभर में आदर्श माने जाते हैं। भारत के लोग अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए बड़े से बड़ा त्याग कर सकते हैं’। इस सामाजिक अध्ययन ने विश्व के सभी देशों को इस संस्कृति के मूल्यों को अपनाने को प्रेरित किया है। यह भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

भारत का इतिहास दुनिया में सबसे पुराना है। हिंदू धर्म के ग्रंथों, पुराणों में इस संस्कृति को हजारों वर्ष पुराना माना जाता है। इसकी पुष्टि करने वाली सदियों पुरानी धरोहरें जगह-जगह मिल जाएंगी। यह सब हमारे विकसित होने के प्रमाण हैं।

पांच हजार साल पुराना मानने में तो कई प्रमाण हैं। आधुनिक इतिहासकारों को भी ऐसा मानने में कोई परेशानी नहीं है। उनके अनुसार, उससे पूर्व का इतिहास श्रुति (किंवदंतियों) के आधार पर पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ता रहा है।

ज्ञान के क्षेत्र में भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है। शून्य से लेकर ब्रह्मांड में हो रही उथल-पुथल की जानकारियों से विश्व को अवगत कराने में भारत का योगदान अद्वितीय है। हमारे पंचांग, हमारी जन्म की दशा और दिशा पर ग्रहों के पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन भी पूर्ण रूप से वैज्ञानिक है। इस प्रकार कल्पनाओं को साकार करने में भी भारतीय अग्रणी रहे हैं।

पुरातत्व की दृष्टि से यहां की इमारतों तथा मंदिरों ने समूचे विश्व को आकर्षित किया है। विद्वानों का मानना है कि सामाजिक-व्यवस्था, राजनीति, विज्ञान आदि भौतिक ज्ञान में भारत का कोई सानी नहीं है। भले ही आज समाज में आई विकृतियों के कारण लोग भारतीय समाज की आलोचना आसानी से कर लेते हैं लेकिन यह समाज की स्थाई व्यवस्था नहीं है। यह परिवर्तन तो प्रत्येक समाज में समय-समय पर होता ही रहता है-इसे नकारा नहीं जा सकता। भारतीय समाज ने हमेशा से ही इस परिवर्तन को स्वीकारा है। यही इस संस्कृति की विशेषता है।


Share on:

Leave a Comment