हमारा देश भारत पर निबंध Essay on Our Country in Hindi

आज हम हमारा देश भारत पर निबंध पढ़ेंगे। आप Essay on Our Country in Hindi को ध्यान से और मन लगाकर पढ़ें और समझें। यहां पर दिया गया निबंध कक्षा (For Class) 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त हैं।

Essay on Our Country in Hindi

हमारा देश भारत पर निबंध Essay on Our Country in Hindi

भारत देश को सोने की चिड़िया कहा जाता है। हमारा भारत देश वह देश है जहां माताएं भगवान को अपनी गोद में खिलाती हैं। हमारे देश का नाम राजा दुष्यंत और रानी शकुंतला के पुत्र भरत के नाम पर पड़ा। भारत देश का प्राचीन नाम आर्यावर्त था, अंग्रेजों ने इसे ‘इंडिया’ नाम दिया। हमारा देश कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक फैला हुआ है।

हमारे देश में कई देवी-देवताओं का निवास है और कई तीर्थस्थल भी यहां हर प्रकार की जातियों, भाषाओं और धर्मों के लोग रहते हैं। हमारे देश की राजधानी नई दिल्ली है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है। यहां कई प्रकार की

फसलें उगाई जाती हैं। हमारे देश में कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं। अन्न की दृष्टि से हमारा देश आत्मनिर्भर है। विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है हमारा देश। यह एक धर्मनिरपेक्ष देश है।

यद्यपि हमारे देश का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है, फिर भी जाति प्रथा के कारण अर्थात् दूसरों से स्वयं को बड़ा सिद्ध करने तथा अपनी सत्ता बनाए रखने के संघर्ष के कारण विदेशियों के समक्ष हमने स्वयं को कमजोर बना दिया। परिणामस्वरूप पहले हम पर मुसलमानों ने शासन किया और फिर अंग्रेजों ने। इस दौरान हमारे देश में कई क्रांतिकारी महापुरुष हुए, जिन्होंने आजादी का बिगुल बजाया तथा पूरी मानवता को ‘जीओ और जीने दो’ का महान उपदेश दिया।

हमारे देश को 15 अगस्त, 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिली। इसके बाद से हमारा देश भारत देश की आंतरिक और बाहरी समस्याओं से जूझता हुआ उन्नति और विकास की दिशा में लगातार बढ़ रहा है।


Share on:

Leave a Comment