भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी हिंदी निबंध National game of India Hockey Essay in Hindi

आज हम भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी हिंदी निबंध पढ़ेंगे। आप National game of India Hockey Essay in Hindi को ध्यान से और मन लगाकर पढ़ें और समझें। यहां पर दिया गया निबंध कक्षा (For Class) 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त हैं।

National game of India Hockey Essay in Hindi

भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी हिंदी निबंध National game of India Hockey Essay in Hindi

भारत का राष्ट्रीय खेल है हॉकी। हॉकी एक ऐसा खेल है, जिसमें दो टीमें एक-दूसरे के विरुद्ध खेलती हुई हॉकी स्टिक की मदद से गोल बॉक्स में गेंद डालकर गोल करने का प्रयास करती हैं। वर्तमान में हॉकी के अनेक प्रकार हैं-जैसे, फील्ड हॉको, आइस हॉको, रोलर हॉकी, स्लेज हॉकी और स्ट्रीट हॉकी।

इस खेल की शुरुआत कब और कैसे हुई थी, इसका कोई निश्चित इतिहास नहीं मिलता है, लेकिन खेलों से जुड़े शोधकर्ता सर्वसम्मति से यह स्वीकार करते हैं कि इसका अस्तित्व ईसा से पूर्व भी था।

शरीर को संतुलित रखते हुए, कलाई और स्टिक की कुशलता से अच्छी साझेदारी निभाते हुए सटीक निशाने को साधने की क्षमता इस खेल की विशेषता है। इस खेल के लिए खिलाड़ी को शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से चुस्त और दुरुस्त होना जरूरी होता है।

भारत में हॉकी का खेल बहुत पुराना एवं प्रिय है। विश्व के ओलंपिक खेलों में हॉकी में भारत का प्रभावी स्थान रहा है। 1928 से 1956 तक का समय भारतीय हॉकी के लिए स्वर्णिम रहा है। इस दौरान भारत ने इस स्पर्धा में 6 स्वर्ण पदक लगातार प्राप्त किए थे। इस दृष्टि से मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर माने जाते थे।

11 खिलाड़ियों के दो विरोधी दलों के बीच मैदान में खेले जाने वाले इस खेल में प्रत्येक खिलाड़ी मारक बिंदु पर मुड़ी हुई छड़ी (स्टिक) का इस्तेमाल एक छोटी व कठोर गेंद को विरोधी दल के गोल में मारने के लिए करता है। बर्फ में खेले जाने वाले इसी तरह के एक खेल आईस हॉकी से भिन्नता दर्शाने के लिए इसे मैदानी हॉकी भी कहा जाता है। हॉकी को मुख्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं हैं-ओलंपिक, एशिया कप, एशियाई खेल और यूरोपियन कप।


Share on:

Leave a Comment