आदर्श विद्यार्थी हिंदी निबंध Ideal Student Essay in Hindi

आज हम आदर्श विद्यार्थी हिंदी निबंध पढ़ेंगे। आप Ideal Student Essay in Hindi को ध्यान से और मन लगाकर पढ़ें और समझें। यहां पर दिया गया निबंध कक्षा (For Class) 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त हैं।

Ideal Student Essay in Hindi

आदर्श विद्यार्थी हिंदी निबंध Ideal Student Essay in Hindi

आदर्श विद्यार्थी वह है जो ज्ञान या विद्या की प्राप्ति को जीवन का पहला लक्ष्य मानता है। जिसे विद्या की चाह नहीं, वह आदर्श विद्यार्थी नहीं हो सकता। यह विद्या ही है जो मनुष्य को विनम्र , सहनशील और गुणवान बनाती है। विद्या की प्राप्ति से ही विद्यार्थी आगे चलकर योग्य नागरिक बन पाता है।

आदर्श विद्यार्थी को अच्छी पुस्तकों से प्रेम होता है। वह पुस्तक में बताई गई बातों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करता है। वह सद्गुणों को अपनाता है और बुराइयों से दूर रहता है। उसके मित्र भी सद्गुणों से युक्त होते हैं। बुराई से वे हमेशा दूर रहते हैं।

आदर्श विद्यार्थी अपने चरित्र को ऊंचा बनाने का प्रयास करता है। वह अपने गुरुजनों का सम्मान करता है। वह शिक्षकों तथा अभिभावकों की उचित सलाह को सुनकर उस पर अमल करता है।

आदर्श विद्यार्थी देश के भविष्य में मददगार साबित होते हैं। वे ही बड़े होकर डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, शिक्षक, पत्रकार, आईएएस, आईपीएस, वकील और फौज में उच्च अधिकारी आदि बनते हैं। वे देश की सेवा करते हैं और अपने देश तथा परिवार का नाम ऊंचा करते हैं। यदि किसी व्यक्ति का विद्यार्थी-जीवन आदर्श न रहा हो तो उसे आगे चलकर आदर्श नागरिक बनने में काफी मुश्किल आती है।

आदर्श विद्यार्थी को सीधा और सच्चा होना चाहिए। उसे आलस्य नहीं करना चाहिए। उसे परिश्रमी और लगनशील होना चाहिए। पढ़ाई के अलावा खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में भी उसे भाग लेना चाहिए, तभी व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है। ऐसा विद्यार्थी जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफल होता है।

विद्या को सर्वोच्च धन माना गया है। नीतिकारों का कहना है कि विद्या के बिना कोई जीवन में सुख और शांति का अनुभव नहीं कर सकता। आदर्श विद्यार्थी इस सच्चाई को भली-भांति जानता है।


Share on:

Leave a Comment