जवाहरलाल नेहरू हिंदी निबंध Jawaharlal Nehru Essay in Hindi

आज हम जवाहरलाल नेहरू हिंदी निबंध पढ़ेंगे। आप Jawaharlal Nehru Essay in Hindi को ध्यान से और मन लगाकर पढ़ें और समझें। यहां पर दिया गया निबंध कक्षा (For Class) 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त हैं।

Jawaharlal Nehru Essay in Hindi

जवाहरलाल नेहरू हिंदी निबंध Jawaharlal Nehru Essay in Hindi

पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्म एक अमीर घराने में हुआ था। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा घर में रहकर ही प्राप्त की थी। बाद में उच्च शिक्षा के लिए ये इंग्लैंड गए। वहां से ये एक बैरिस्टर बनकर भारत आए। लेकिन यहां इन्होंने वकालत नहीं की।

नेहरू जी अपने देश को आजाद कराना चाहते थे। उनमें देश-भक्ति कूट-कूट कर भरी थी। महात्मा गांधी के संपर्क में आने से उनके जीवन में एक महान परिवर्तन हुआ। वे स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े। उन्हें अनेक यातनाएं सहनी पड़ी। कई बार उनको जेल भेजा गया। जेल में ही उन्होंने एक पुस्तक लिखी-‘सत्य की खोज’, जो बाद में बहुत चर्चित हुई।

सन् 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिली। नेहरू जी को प्रथम प्रधानमंत्री चुना गया। इन्होंने देश की गरीबी को दूर करने का प्रयत्न किया। इन्होंने भारत को एक आदर्श लोकतंत्र बनाने का स्वप्न देखा। ये अपना सारा समय देश की समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत करते थे। अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान के लिए इन्होंने अथक प्रयास किया।

संसार में शांति स्थापित करने का इन्होंने प्रयास किया। सारा संसार इनका सम्मान करता था। ‘शांति के दूत’ के रूप में इन्हें पूरे विश्व ने सम्मान दिया। ये बच्चों को बहुत प्यार करते थे। बच्चे इन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहते थे। इसीलिए इनके जन्मदिन, 14 नवम्बर को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

इतिहासकारों का मानना है कि चीन से हुए युद्ध के बाद उनका दिल टूट गया था। उन्होंने चीन को अपना मित्र माना था, लेकिन उसने धोखा दिया। भारतीय सेना के अनेक जवान इस लड़ाई में शहीद हो गए। शायद इसी आघात के कारण 27 मई, 1964 को नेहरू जी का देहांत हो गया। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनके शरीर की राख को भारत की मिट्टी में छिड़ककर एकसार कर दिया गया।


Share on:

Leave a Comment