भारत के राष्ट्रीय प्रतीक पर निबंध Essay on India’s National Emblem in Hindi

आज हम भारत के राष्ट्रीय प्रतीक पर निबंध पढ़ेंगे। आप Essay on India’s National Emblem in Hindi को ध्यान से और मन लगाकर पढ़ें और समझें। यहां पर दिया गया निबंध कक्षा (For Class) 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त हैं।

Essay on India's National Emblem in Hindi

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक पर निबंध Essay on India’s National Emblem in Hindi

भारत का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक सारनाथ स्थित अशोक के सिंह स्तंभ से लिया गया है। सारनाथ भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी के निकट है। यह राजचिह्न सारनाथ के संग्रहालय में सुरक्षित है।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक में चार एशियाई शेर एक दूसरे के विपरीत दिशा में चारों दिशाओं की सुरक्षात्मक मुद्रा में हैं। भारत सरकार द्वारा 1950 में अंगीकृत किए गए राष्ट्रीय प्रतीक में मात्र तीन शेर ही दिखाई देते हैं, चौथा शेर छिपा हुआ है। इसके नीचे घंटे के आकार के पद्म के ऊपर एक चित्र वल्लरी में एक हाथी, चौकड़ी भरता हुआ एक घोड़ा, एक सांड तथा एक सिंह की उभरी हुई मूर्ति है। इसके बीचोबीच में चक्र बने हैं।

एक ही पत्थर को काटकर बनाए गए इस सिंह स्तंभ के ऊपर ‘धर्मचक्र’ रखा हुआ है। सत्यमेव जयते भारत के प्रतीक के नीचे आदर्श वाक्य देवनागरी लिपि में ‘सत्यमेव जयते’ लिखा हुआ है जिसका अर्थ है सत्य की सदा ही जीत होती है। यह उक्ति मुंडक उपनिषद् से ली गई है। ऐसा कहना भी युक्तिसंगत होगा कि यह हमारे भारत का अहिंसा और सत्य का प्रतीक भी है।


Share on:

Leave a Comment