बैडमिंटन हिंदी निबंध Badminton Essay in Hindi

आज हम बैडमिंटन हिंदी निबंध पढ़ेंगे। आप Badminton Essay in Hindi को ध्यान से और मन लगाकर पढ़ें और समझें। यहां पर दिया गया निबंध कक्षा (For Class) 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त हैं।

Badminton Essay in Hindi

बैडमिंटन हिंदी निबंध Badminton Essay in Hindi

बैडमिंटन रैकेट से खेला जाने वाला एक खेल है, जो दो विरोधी खिलाड़ियों ‘एकल’ या दो विरोधी जोड़ों ‘युगल’ द्वारा नेट से विभाजित एक आयताकार कोर्ट में आमने-सामने खेला जाता है। खिलाड़ी अपने रैकेट से शटलकॉक को स्ट्राइक करके अपने विरोधी पक्ष के कोर्ट के आधे हिस्से में गिराकर प्वाइंट्स प्राप्त करते हैं। एक रैली तब समाप्त हो जाती है, जब शटलकॉक मैदान में गिर जाती है और प्रत्येक पक्ष शटलकॉक के उस पार जाने से पहले उस पर सिर्फ एक बार ही शॉट लगा सकता है।

शटलकॉक (या शटल) चिड़ियों के पंखों से बनी एक ऐसी वस्तु है, जो अपनी अनोखी उड़ान क्षमता के कारण अधिकांश रैकेट खेलों की गेंदों की तुलना में अलग तरह से उड़ा करती है। खासतौर पर, इसके पंख क्योंकि ज्यादा ऊंचाई तक खिंचे जा सकते हैं, इसलिए गेंद की तुलना में यह कहीं अधिक तेजी से घूमती है। अन्य रैकेट के खेलों की तुलना में शटलकॉक की शीर्ष गति बहुत अधिक होती है। चूंकि शटलकॉक की उड़ान हवा से प्रभावित होती है, इसीलिए बैडमिंटन प्रतिस्पर्धाएं इनडोर में ही होती हैं। कभी-कभी मनोरंजन के लिए बगीचे या समुद्र तट पर खुले में भी बैडमिंटन खेला जाता है।

सन् 1992 से, पांच इवेंट के साथ, बैडमिंटन एक ओलंपिक खेल रहा है। पुरुषों और महिलाओं के एकल, पुरुषों और महिलाओं के युगल और मिश्रित युगल, जिसमें प्रत्येक जोड़ी में एक पुरुष और एक महिला होती है, इसकी अलग-अलग स्पर्धाएं होती हैं।

खेल के उच्च स्तर के लिए उत्कृष्ट शारीरिक फिटनेस का होना जरूरी है। खिलाड़ियों में एरोबिक क्षमता, दक्षता, शक्ति, गति और फिटनेस की बहुत जरूरत होती है। इस खेल में खिलाड़ी का फुटवर्क पर पूरा नियंत्रण होना चाहिए। फिजीकल फिटनेस के साथ ही इसमें मानसिक संतुलन की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के लिए अपनी क्षमता और दूसरे खिलाड़ी की तकनीक को समझना बहुत जरूरी हुआ करता है।


Share on:

Leave a Comment