विज्ञान के लाभ हिंदी निबंध Advantages of Science Essay in Hindi

आज हम विज्ञान के लाभ हिंदी निबंध पढ़ेंगे। आप Advantages of Science Essay in Hindi को ध्यान से और मन लगाकर पढ़ें और समझें। यहां पर दिया गया निबंध कक्षा (For Class) 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त हैं।

Also Read – My Village Essay in Marathi

Advantages of Science Essay in Hindi

विज्ञान के लाभ हिंदी निबंध Advantages of Science Essay in Hindi

विज्ञान का अर्थ है विशेष-ज्ञान। मनुष्य ने अपनी आवश्यकताओं के लिए जो । नए-नए आविष्कार किए हैं, वे सब विज्ञान की ही देन हैं। आज का युग विज्ञान का युग है। विज्ञान के अनगिनत आविष्कारों के कारण मनुष्य का जीवन पहले से अधिक आरामदायक हो गया है।

मोबाइल, इंटरनेट, ईमेल्स, मोबाइल पर 4जी और इंटरनेट के माध्यम से फेसबुक, ट्विटर ने तो मनुष्य की जिंदगी को बदलकर ही रख दिया है। जितनी जल्दी वह सोच सकता है, लगभग उतनी ही देर में जिस व्यक्ति को चाहे मैसेज भेज सकता है, उससे बातें कर सकता है, चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हो। इस तरह विश्व की दूरियां लगभग खत्म हो गई हैं।

यातायात के साधनों से आज यात्रा करना अधिक सुविधाजनक हो गया है। आज महीनों की यात्रा दिनों में तथा दिनों की यात्रा चंद घंटों में पूरी हो जाती है। तेजी से चलने वाली ट्रेनें, हवाई जहाज यातायात के रूप में काम में लाए जा रहे हैं। दिन-ब-दिन इनकी गति और उपलब्धता में और सुधार हो रहा है।

चिकित्सा के क्षेत्र में भी विज्ञान ने हमारे लिए बहुत सुविधाएं जुटाई हैं। आज कई असाध्य बीमारियों का इलाज मामूली गोलियों से हो जाता है। कैंसर और एड्स जैसी बीमारियों के लिए डॉक्टर्स और चिकित्सा-विशेषज्ञ लगातार प्रयासरत हैं। नई-नई कोशिकाओं के निर्माण में सफलता प्राप्त कर ली गई है।

अंतरिक्ष के क्षेत्र में किए गए नवीनतम प्रयोगों ने दूसरे ग्रहों को जानने समझने की दिशा में भी नए द्वार खोले हैं। इनसे खोज की गई दिशाओं में वैज्ञानिकों को सहायता मिल रही है।

विज्ञान के क्षेत्र में इस विकास ने मनुष्य की व्यक्तिगत और सामाजिक सोच को भी बदला है। हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में वैज्ञानिक सोच’ पर बहुत बल दिया था। इस बदलती सोच की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि को भी नकारा नहीं जा सकता।


Share on:

Leave a Comment