आज हम दूरदर्शन हिंदी निबंध पढ़ेंगे। आप Television Essay in Hindi को ध्यान से और मन लगाकर पढ़ें और समझें। यहां पर दिया गया निबंध कक्षा (For Class) 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त हैं।
दूरदर्शन हिंदी निबंध Television Essay in Hindi
सन् 1901 में मारकोनी नामक वैज्ञानिक ने रेडियो का आविष्कार किया था। इसकी सहायता से हम देश-विदेश में होने वाले कार्यक्रम सुन सकते हैं। टीवी इसी रेडियो का विकसित रूप है। सन् 1926 में जे एल ब्रेयर्ड ने लोगों को टेलीविजन से परिचित कराया। इसके माध्यम से अब तक उन कार्यक्रमों को, जिन्हें हम केवल सुन सकते थे, अब देख पाना भी संभव हो गया था। 1959 में दिल्ली में पहला दूरदर्शन केंद्र स्थापित किया गया। आज दूरदर्शन मनोरंजन का एक लोकप्रिय साधन बन गया है। ऐसा होने के पीछे कारण हैं, देखा-सुना गया मन में बहुत गहरे तक अपना प्रभाव छोड़ता है।
दूरदर्शन के काफी लाभ हैं। इसमें प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों से लोग सीधे प्रभावित होते हैं। नाटक, संगीत, कला आदि से लोगों में सांस्कृतिक रुचि विकसित होती है। खेलों के सीधे प्रसारण से युवा वर्ग में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है, जबकि धार्मिक कार्यक्रम उन्हें संस्कृति और धर्म से परिचित कराते हैं। इन दिनों शिक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों के विकसित होने के कारण ऐसे विद्यार्थियों को काफी लाभ हुआ है, जिनके पास उच्च शिक्षा की तथा उसके मार्गदर्शन की सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं।
प्रत्येक खोज के दोनों पहलू हैं। लाभ के साथ हानि का जुड़ा होना स्वाभाविक है। दूरदर्शन के संदर्भ में भी कुछ ऐसा ही है। लोग अपना बहुत-सा समय टीवी देखने में खर्च कर देते हैं। यह एक लत बन जाती है। ज्यादा समय तक टीवी देखने से लोगों में आपसी मेलजोल कम हो जाता है। इससे मनुष्य के सामाजिक जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा आती है। अधिक टीवी देखने से आंखें कमजोर होती हैं।
अत: एक निर्धारित समय पर ही टीवी देखना चाहिए, जिससे लाभ तो पूरा हो, लेकिन हानि नहीं।