कंप्यूटर आज की जरूरत हिंदी निबंध Computer: Today’s Necessity Essay in Hindi

आज हम कंप्यूटर आज की जरूरत हिंदी निबंध पढ़ेंगे। आप Computer: Today’s Necessity Essay in Hindi को ध्यान से और मन लगाकर पढ़ें और समझें। यहां पर दिया गया निबंध कक्षा (For Class) 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त हैं।

Also Read – My Sister Essay in Marathi

Computer: Today's Necessity Essay in Hindi

कंप्यूटर आज की जरूरत हिंदी निबंध Computer: Today’s Necessity Essay in Hindi

विज्ञान जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नित नई खोज कर रहा है। कभी-कभी ये विज्ञान के आविष्कार चौंकाने वाले होते हैं, कंप्यूटर उन्हीं में से एक है। कौन-सा क्षेत्र ऐसा है, जिसमें इसकी उपयोगिता न हो और इसका प्रयोग न हो रहा हो।

मोबाइल में रिचार्ज करवाना हो या फिर बिजली का बिल भरने का कार्य अर्थात् छोटी-बड़ी सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए कंप्यूटर का सहारा लेना आवश्यक है। इसके प्रयोग के प्रमुख क्षेत्र हैं-

  1. औद्योगिक क्षेत्र में मशीनों तथा कारखानों का संचालन करने के लिए कंप्यूटर को प्रयोग में लाया जाता है।
  2. सूचना एवं समाचार के संदर्भ में भी कंप्यूटर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। कंप्यूटर नेटवर्क के द्वारा विश्व भर के नगर एक-दूसरे से एक परिवार की भांति जुड़ गए हैं।
  3. बैंकों में हिसाब-किताब रखने के लिए कंप्यूटर का प्रयोग अधिक से अधिक किया जा रहा है। यही नहीं, घर के कंप्यूटरों को भी बैंक के कंप्यूटरों से संबद्ध किया जा सकता है।
  4. आज अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में कंप्यूटर राम-बाण सिद्ध हुआ है। इसके द्वारा अंतरिक्ष के विशाल पैमाने पर चित्र एकत्र किए जा रहे हैं। आज कंप्यूटर हर क्षेत्र में अनिवार्य हो रहा है। भारत वर्ष में एक प्रकार से कंप्यूटर युग का ही आगमन हो रहा है, जिसका श्रेय जाता है भारत के प्रधानमंत्री राजीव गांधी को।
  5. प्रकाशन से संबंधित किए जाने वाले नए प्रयोगों ने इस क्षेत्र में जबर्दस्त क्रांति की है। कला के क्षेत्र में चित्रों को थ्री डायमेंशन देना इसी से संभव हो पाया है। चलचित्रों के क्षेत्र में एनीमेशन’ इसी की देन है। अब लाभ के साथ हानि का रिश्ता तो बहुत पुराना है।

Share on:

Leave a Comment