भारत का राष्ट्रीय फूल कमल पर निबंध Essay on National flower of India in Hindi

आज हम भारत का राष्ट्रीय फूल कमल पर निबंध पढ़ेंगे। आप Essay on National flower of India in Hindi को ध्यान से और मन लगाकर पढ़ें और समझें। यहां पर दिया गया निबंध कक्षा (For Class) 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त हैं।

Also Read – My Family Essay in Marathi

Essay on National flower of India in Hindi

भारत का राष्ट्रीय फूल कमल पर निबंध Essay on National flower of India in Hindi

भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल है। इसका वैज्ञानिक नाम ‘निलमबों नूसीपेरा गेर्टन’ है। यह एक पवित्र फूल के रूप में लोगों के बीच प्रसिद्ध है। प्राचीन भारत की कला में इसका बखूबी प्रयोग किया गया है। कमल अति प्राचीन समय से ही भारतीय संस्कृति का प्रतीक रहा है।

कमल प्रमुख रूप से दो रंगों में पाया जाता है-सफेद एवं गुलाबी। यह तालाबों, पोखरों एवं कीचड़ भरी जगहों में पाया जाता है। इसकी सुंदरता आकर्षक होती है, जिसे देखकर ही इस कहावत का प्रयोग किया जाता है कि कीचड़ में भी कमल खिलता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, कमल धन की देवी लक्ष्मी का सिंहासन है। भगवान विष्णु के एक हाथ में पद्म’ विशेष प्रतीक रूप में दिखाया जाता है। यह उनकी कृपा और पवित्रता का सूचक है।

भारतीय चिंतन के अनुसार, कमल जीवन का प्रतीक है क्योंकि कीचड़ से पैदा होने के बावजूद यह गंदगी से रहित होता है और चारों ओर अपनी खुशबू फैलाता है। गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है कि मनुष्य को कमल की तरह जल में रहते हुए भी जल के ऊपर ही होना चाहिए। कमल के पत्ते कभी पानी से गीले नहीं होते हैं। अर्थात् ‘रहो दुनिया में यूं जैसे कमल रहता है पानी में’।

संस्कृत में इसे कई नामों से जाना जाता है-पद्म, पंकज, पंकरुह, सरसिज, सरोज, सरोरुह, सरसीरुह, जलज, जलजात, नीरज, वारिज, अंभोरुह, अंबुज, अंभोज, अब्ज, अरविंद, नलिन, उत्पल, पुंडरीक , तामरस , इंदीवर, कवल एवं वनज आदि।

फारसी में कमल को ‘नीलोफर’ कहते हैं और अंग्रेजी में ‘इंडियन लोटस’ या सैक्रेड लोटस’। भारत के सभी उष्ण भागों में तथा ईरान से लेकर आस्ट्रेलिया तक यह पाया जाता है। देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए किए जाने वाली विभिन्न पूजाओं में अलग-अलग के रंग कमल पुष्पों का विशेष महत्त्व है।


Share on:

Leave a Comment