क्रिसमस पर निबंध Essay on Christmas in Hindi

आज हम क्रिसमस पर निबंध पढ़ेंगे। आप Essay on Christmas in Hindi को ध्यान से और मन लगाकर पढ़ें और समझें। यहां पर दिया गया निबंध कक्षा (For Class) 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त हैं।

Essay on Christmas in Hindi

क्रिसमस पर निबंध Essay on Christmas in Hindi

क्रिश्चियन समुदाय के लोग हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं। क्रिसमस का त्योहार ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह क्रिश्चियन समुदाय का सबसे बड़ा और खुशी का त्योहार है, इस कारण इसे ‘बड़ा दिन’ भी कहा जाता है।

क्रिसमस के 15 दिन पहले से हो मसीह समाज के लोग इसकी तैयारियों जुट जाते हैं। घरों की सफाई की जाती है, नए कपड़े खरीदे जाते हैं, विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। इस दिन के लिए विशेष रूप से चर्चों को सजाया जाता है। क्रिसमस के कुछ दिन पहले से ही चर्च में विभिन्न कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं, जो न्यू ईयर तक चलते रहते हैं। इन कार्यक्रमों में प्रभु यीशु मसीह की जन्म गाथा को नाटक के रूप में प्रदर्शित किया जाता मसीह गीतों की अंत्याक्षरी खेली जाती है, विभिन्न प्रकार के गेम्स खेले जाते हैं, सामूहिक प्रार्थनाएं की जाती हैं।

कई जगह क्रिसमस के दिन मसीह समाज द्वारा जुलूस निकाला जाता है, जिसमें प्रभु यीशु मसीह के जीवन की झलक देने वाली विभिन्न झांकियां निकाली जाती हैं।

कुछ जगह क्रिसमस की पूर्व रात्रि, गिरिजाघरों में रात्रिकालीन प्रार्थना सभा की जाती है, जो रात के 12 बजे तक चलती है। ठीक 12 बजे लोग अपने प्रियजनों को क्रिसमस की बधाइयां देते हैं और खुशियां मनाते हैं। इस दिन अन्य धर्मों के लोग भी चर्च में मोमबत्तियां जलाकर सबके सुख और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।


Share on:

Leave a Comment