दिवाली पर निबंध Essay on Diwali in Hindi

आज हम दिवाली पर निबंध पढ़ेंगे। आप Essay on Diwali in Hindi को ध्यान से और मन लगाकर पढ़ें और समझें। यहां पर दिया गया निबंध कक्षा (For Class) 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त हैं।

Essay on Diwali in Hindi

दिवाली पर निबंध Essay on Diwali in Hindi

भारत त्योहारों का देश है। इनमें दीपपर्व-दीपावली का अपना विशेष महत्त्व है। दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। यह पूरे भारत में मनाया जाता है। दीपावली ‘दीप+अवली’ इन दो शब्दों से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है-दीपों की पंक्ति। यह त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है।

हिंदू परिवारों में इस दिन शुभ और लाभ के लिए लक्ष्मी-गणेश का विशेष रूप से पूजन किया जाता है। इस त्योहार को मनाने के अनेक कारण हैं। एक मान्यता के अनुसार, इस दिन श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद जब अयोध्या वापस लौटे थे, तब लोगों ने अपने घरों में दीप जलाकर और मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई थीं।

एक अन्य मान्यता के अनुसार, धन की देवी लक्ष्मी इसी दिन दैत्यराज महाराज बलि से मुक्त हुई थीं। जैन धर्म को मानने वाले इसे ‘मोक्ष-दिवस’ के रूप में मनाते हैं, क्योंकि इसी दिन उनके 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का महानिर्वाण हुआ था। सिख धर्म के अनुयायी इसे ‘बंदी छोड़ दिवस’ के रूप में मनाते हैं। स्वामी रामतीर्थ का भी संबंध इस पर्व के साथ कुछ विशेष ही है। इन्हें अपना आदर्श मानने वालों के अनुसार, क्योंकि स्वामी रामतीर्थ के जन्म, संन्यास और महानिर्वाण की घटनाएं इसी दीपपर्व पर हुई थी इसीलिए वे इसे ‘राम-दिवस’ के रूप में मनाते हैं।

इसी दिन आर्य समाज के प्रवर्तक स्वामी दयानंद ने भी अपने शरीर का त्याग किया था। विभिन्न धर्मों-संप्रदायों से जुड़े होने के कारण यह त्योहार भारत ही नहीं, समूचे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है। दीपावली वर्षा ऋतु की समाप्ति पर आती है। वर्षा ऋतु में कीटाणु घरों में अपना घर बना लेते हैं। इसी बहाने लोग वर्ष भर में घर की एक बार पूरी सफाई करते हैं। घरों में सफेदी कराई जाती है, दरवाजे और खिड़कियां रंग-रोगन से चमक उठते हैं। इस पर्व में घर-घर बनी रंगोलियां देखते ही बनती हैं। दीपावली खुशियों तथा हर्ष का त्योहार है।


Share on:

Leave a Comment