युवा पीढ़ी की ताकत पर निबंध Essay on Youth Generation in Hindi

आज हम युवा पीढ़ी की ताकत पर निबंध पढ़ेंगे। आप Essay on Youth Generation in Hindi को ध्यान से और मन लगाकर पढ़ें और समझें। यहां पर दिया गया निबंध कक्षा (For Class) 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त हैं।

Essay on Youth Generation in Hindi

युवा पीढ़ी की ताकत पर निबंध Essay on Youth Generation in Hindi

हमारा देश आबादी की दृष्टि से विश्व में दूसरे स्थान पर है, लेकिन यदि युवा शक्ति की बात करें, तो यह विश्व में सबसे ज्यादा भारत के पास है अर्थात् चीन से भी ज्यादा युवा हैं यहां, क्योंकि विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है भारत। इससे यह सुनिश्चित हो जाता है कि युवा भारतीय राजनीति को जिधर चाहें मोड़ दें। इस सत्य को भारत की राजनीतिक पार्टियां भलीभांति समझ भी रही हैं, तभी तो छात्र राजनीति में भी किसी एक विशेष छात्र संगठन को वो अपना समर्थन देती हैं।

अतीत इस बात का गवाह है कि युवा-शक्ति की राजनीतिक समझ ने किसी भी देश को नई दिशा दी है-इतना ही नहीं उसकी उन्नति और विकास में इसकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। विश्व स्तर पर विभिन्न क्रांतियां हों या फिर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सबमें युवा शक्ति ने पहल की है और फिर जरूरत पड़ने पर अपना बलिदान भी दिया है।

किसी विचारधारा को व्यावहारिक जामा पहनाने के लिए उसकी राजनीतिक स्वीकृति आवश्यक होती है। इस संदर्भ में ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनसे इस तथ्य की पुष्टि होती है कि भले ही उनकी गति बहुत धीमी रही हो, लेकिन कानून बनने के बाद कुछ सामाजिक विकृतियों को समाप्त करने में काफी सहायता मिली है-सती प्रथा का उन्मूलन, विधवा विवाह, जाति प्रथा के आधार पर सामाजिक भेदभाव में आई कमी, नारी शिक्षा आदि इसके उदाहरण हैं।

क्या चाणक्य इस बात का प्रमाण नहीं हैं कि एक छात्र या शिक्षक को अध्ययन-अध्यापन तक सीमित न रहते हुए अन्याय के विरोध में खड़े होना चाहिए और राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देना चाहिए। राजनैतिक जागरण की व्यावहारिक शिक्षा यदि शिक्षा केंद्रों से मिले,तो तटस्थता को उस मनोवृत्ति से भी हम मुक्त हो सकते हैं, जिसके कारण समाज का एक बहुत बड़ा तबका इलेक्शन के महत्त्वपूर्ण दिनों में मतदान की परवाह न करता हुआ पिकनिक मनाने चला जाता है।


Share on:

Leave a Comment