ईद पर निबंध Essay on Eid in Hindi

आज हम ईद पर निबंध पढ़ेंगे। आप Essay on Eid in Hindi को ध्यान से और मन लगाकर पढ़ें और समझें। यहां पर दिया गया निबंध कक्षा (For Class) 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त हैं।

Essay on Eid in Hindi

ईद पर निबंध Essay on Eid in Hindi

प्रत्येक समाज के अपने त्योहार होते हैं और उनका महत्त्व भी होता है। लोग अपनी खुशी को परस्पर बांटने के लिए त्योहार मनाते हैं। त्योहार रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर काम करने का नया उत्साह पैदा करते हैं। कुछ त्योहार धार्मिक , कुछ सांस्कृतिक तथा कुछ राष्ट्रीय होते हैं, जिन्हें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मिल-जुलकर मनाते हैं।

‘ईद’ का त्योहार इस्लामी माह शव्वाल की पहली तारीख को मनाया जाता है। इसके पहले रमजान का महीना होता है, जिसे मुसलमान अत्यंत पवित्र महीना मानते हैं। इस पूरे माह वे रोजे (उपवास) रखते हैं। इस दौरान सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच वे कुछ भी नहीं खाते। सूर्यास्त के बाद रोजा (उपवास) खोला जाता है, जिसे रोजा इफ्तारी’ कहते हैं। रोजा रखने वाले दिनभर ‘कुरान शरीफ’ का पाठ करते हैं और नियमपूर्वक नमाज अदा करते हैं। पूरा माह पवित्र जीवन बिताते हैं, गरीबों और दुखियों की मदद करते हैं।

रमजान माह की समाप्ति पर मुसलमान ईद का चांद देखकर रोजा समाप्त करते हैं। रोजों के बाद दिखाई देने वाले ‘प्रथम चांद’ को ईद का चांद कहा जाता है। ईद का चांद दिखाई देने के दूसरे दिन प्रात:काल स्नान कर वे नए वस्त्र पहनते हैं तथा मस्जिदों और ईदगाह पर नमाज पढ़ने जाते हैं।

सब एकसाथ मिल-जुलकर अल्लाह (ईश्वर) को धन्यवाद देते हैं कि उसने उन्हें जीवन दिया, रोजे रखने की शक्ति दी। बाद में गले मिलकर एक-दूसरे को ईद का मुबारकबाद देते हैं। ईद मुबारक का मेला लगता है। एक-दूसरे के घर ‘ईद’ मुबारक करने जाते हैं।

इस दिन सिवैयां और मिठाइयां खाई और खिलाई जाती हैं। सिवैयां इस दिन का प्रिय व्यंजन है। रात में मस्जिदों पर रोशनी की जाती है।


Share on:

Leave a Comment